कुंदन कुमार, पटना। मंत्री अशोक चौधरी कल गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान जदयू कार्यालय में एक रिपोर्टर द्वारा प्रशांत किशोर से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़क गए थे, जिसपर पलटवार करते हुए पीके ने तगड़ा पलवाटर किया है। चुनाव प्रचार के दौरान जब उनसे इस मुद्दे को लेकर सवाल किया गया तो प्रशांत किशोर ने कहा कि, सर्वदलीय नेता (अशोक चौधरी) बहुत दिन के बाद बोले हैं, लुढ़कते-लुढ़कते 10 पर पहुंच गए हैं, फिर बोलेंगे तो मंगल पांडेय की तरह मंत्रीमंडल से बाहर हो जाएंगे, जो मंत्रालय मिला है, उसमें काम कीजिए, नेतागिरी मत दिखाइए।
बिहार में होगी नई राजनीति की शुरुआत-पीके
इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर भी बड़ा बयान दिया और कहा कि, लोगों ने मन बना लिया है, नवंबर 2025 में जो गलती हुई है। बिहार की प्रबुद्ध-समृद्ध जनता ने तय कर लिया है, 10-10 हजार में जो वोट लिया गया है, उसका हिसाब चुकता करने का समय आ गया है। पीके ने कहा कि, भाजपा यहां हारने जा रही है, बिहार में नई राजनीति की शुरुआत होगी।
जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल कल जदयू कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान अशोक चौधरी बांकीपुर उपचुनाव और नितिन नबीन के बारे में बात कर रहे थे। इस दौरान जब एक रिपोर्टर ने प्रशांत किशोर से जुड़ा एक सवाल किया तो वे रिपोर्टर पर ही भड़क उठे और झल्लाते हुए कहा कि प्रशांत किशोर से बाहर निकलिए ना आप….प्रशांत किशोर…प्रशांत किशोर हम जो बात कह रहे हैं, वो आप सुन ही नहीं रहे हैं। हम नीतीन नबीन कह रहे हैं और आप प्रशांत किशोर… उन्होंने आगे कहा कि, चार महीने पहले आप देख चुके हैं, ना पीके का क्या हाल बिहार की जनता ने किया? वो तो बांकीपुर के लड़ाई में भी नहीं हैं। वे अपना दुकान चलाने के लिए कुछ भी बोलते रहते हैं।
पांच उम्मीदवारों के बीच होगी लड़ाई
बता दें कि बांकीपुर उपचुनाव के लिए अब तक कुल 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। राजद, जजद, भाजपा, जनसुराज और RLJP ने अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। हालांकि मुख्य रूप से बांकीपुर उपचुनाव की लड़ाई भाजपा, राजद और जनसुराज के प्रंशात किशोर के बीच ही मानी जा रही है। एक तरफ जहां नीतीन नबीन के जाने के बाद भाजपा पर इस सीट को बचाने की बड़ी जिम्मेदारी है। वहीं, प्रशांत किशोर चुनाव प्रचार के दौरान लगातार बीजेपी और सीएम सम्राट चौधरी पर हमलावर हैं। फिलहाल बांकीपुर का उपचुनाव जोरों पर हैं, ऐसे में अब यह देखने वाली बात होगी की क्षेत्र की जनता किसके सिर जीत का ताज पहनाती है।
बांकीपुर उपचुनाव कार्यक्रम
नामांकन प्रक्रिया- 6 जुलाई से शुरू होकर 13 जुलाई तक।
नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 16 जुलाई।
30 जुलाई को होगा मतदान।
3 अगस्त को आएगा चुनाव का परिणाम।
ये भी पढ़ें- अचानक NDA की बड़ी बैठक क्यों? संजय झा और दिलीप जायसवाल ने बताई वजह

