कुंदन कुमार, पटना। सीएम सम्राट चौधरी ने आज भोजपुर एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों को आर्थिक सहयता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। सीएम के इस ऐलान पर बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।
गोली चलवाने वालों पर हो कार्रवाई- पीके
प्रशांत किशोर ने कहा कि, बांकीपुर में हार के बाद बिहार में लोकतंत्र जिंदा हो रहा है। लोगों को देखने और समझने की जरूरत है। भरत तिवारी के परिवार को नौकरी और पैसा देना ठीक है। सरकार ने किया है। लेकिन यह न्याय नहीं है। न्याय का मतलब है कि जिन्होंने गोली चलवाई और जिन्होंने गोली चलाने का ऑर्डर दिया उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
सीएम सम्राट को दी चुनौती
पीके ने आगे कहा कि, एंकाउंटर की बात बंद हो गई है। अगर सम्राट चौधरी में हिम्मत है, तो बोलकर दिखाएं कि जाति देखकर गोली मारिए। उन्होंने कहा कि, भरत तिवारी के साथ अन्य लोगों का एंकाउंटर किया गया है। सरकार उनके भी परिजनों, बंटी यादव के भी परिजनों को नौकरी-मुआवजा दें। एक परिवार को दे रहे हैं, तो ये सिर्फ राजनीति है। इस सरकार के बनने के बाद जितने लोगों का एंकाउंटर के नाम पर हत्या किया गया है, उन सबके साथ न्याय होना चाहिए।
सीएम सम्राट ने दिलाया न्याय का भरोसा
गौरतलब है कि बीते 17 जून को भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस ने भरत तिवारी का एनकाउंटर किया था। हालांकि जिस तरह आत्मसमर्पण करने के बाद भरत तिवारी को गोली मारी गई। इसे लेकर काफी बवाल देखने को मिला था। हंगामा और बढ़ते दबाव को देखते हुए बिहार सरकार ने मामले की जांच के लिए रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग का गठन किया था, जिसके अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर अब सीएम सम्राट ने भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। साथ ही मामले की जांच और पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया है।
ये भी पढ़ें- बिहार में बड़े छात्र आंदोलन की आहट, TRE-4 समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन का ऐलान


