कुंदन कुमार, पटना। बांकीपुर उपचुनाव में निर्वाचित हुए प्रशांत किशोर ने आज सोमवार (17, अगस्त 2026) को विधायक पद की शपथ ली। दरअसल आज विधानसभा में सोमवार की सुबह 10:30 बजे एक संक्षिप्त शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जहां विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने प्रशांत किशोर को विधायक पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान उनके साथ जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती भी मौजूद रहे।
पूरी ईमानदारी से अपने दायित्व का करूंगा निर्वहन- पीके
विधायक पद के शपथ लेने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि, जिस सदन में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर, अनुग्रह बाबू श्री कृष्ण सिंह, लालू यादव, नीतीश कुमार, राम विलास पासवान और सुशील मोदी सदस्य रह चुके हैं। आज मुझे उस सदन का सदस्य होने का मौका मिला है। मैं पूरी ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करूंगा। साथ ही उन्होंने लखीसराय के अशोक धाम में हुए घटना पर दुख भी जताया और कहा कि मैं आज वही जा रहा हूं।
PK ने धवस्त किया भाजपा का किला
गौरतलब है कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने भाजपा का 30 साल का किला धवस्त करते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। चुनाव में पीके को 64,151 वोट मिले थे, उन्होंने भाजपा के नीरज सिन्हा को 19,324 वोटों के अंतर से हराया था। नीरज सिन्हा को 44,827 वोट, जबकि राजद उम्मीदवार रेखा कुमारी को 14,273 वोट मिले थे।
नितिन नबीन के राज्यसभा जाने पर खाली हुई थी सीट
बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा जाने के बाद बांकीपुर की यह सीट खाली हुई थी, जिसपर उपचुनाव हुआ था। नितिन नबीन इस सीट से लगातार पांच बार विधायक चुने गए थे। उनसे पहले उनके पिता इस सीट से विधायक रहे थे। पटना का यह सीट लंबे समय से भाजपा का अभेद्द किला बना हुआ था, जिसे पीके ने धवस्त कर दिया।
वहीं, अब इस ऐतिहासिक जीत के बाद प्रशांत किशोर ने आज 17 अगस्त 2026 को बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में औपचारिक रूप से शपथ लेकर अपने विधायी कार्यकाल की शुरुआत करेंगे।
ये भी पढ़ें- अशोक धाम मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से मचा भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान



