Bihar News: बांकीपुर उपचुनाव में निर्वाचित हुए प्रशांत किशोर 17 अगस्त 2026 को विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा में सोमवार की सुबह 10:30 बजे शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां विधानसभा अध्यक्ष प्रशांत किशोर को विधायक पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। पीके के कार्यालय ने इस संबंध में एक पोस्ट साझा करते हुए इसकी जानकारी दी है। साथ ही पोस्ट में लिखा गया है कि, बांकीपुर में बदलाव के एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है।
PK ने धवस्त किया भाजपा का किला
गौरतलब है कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने भाजपा का 30 साल का किला धवस्त करते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। चुनाव में पीके को 64,151 वोट मिले थे, उन्होंने भाजपा के नीरज सिन्हा को 19,324 वोटों के अंतर से हराया था। नीरज सिन्हा को 44,827 वोट, जबकि राजद उम्मीदवार रेखा कुमारी को 14,273 वोट मिले थे।
नितिन नबीन के राज्यसभा जाने पर खाली हुई थी सीट
बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा जाने के बाद बांकीपुर की यह सीट खाली हुई थी, जिसपर उपचुनाव हुआ था। नितिन नबीन इस सीट से लगातार पांच बार विधायक चुने गए थे। उनसे पहले उनके पिता इस सीट से विधायक रहे थे। पटना का यह सीट लंबे समय से भाजपा का अभेद्द किला बना हुआ था, जिसे पीके ने धवस्त कर दिया।
वहीं, अब इस ऐतिहासिक जीत के बाद प्रशांत किशोर 17 अगस्त 2026 को बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में औपचारिक रूप से शपथ लेकर अपने विधायी कार्यकाल की शुरुआत करेंगे।
ये भी पढ़ें- मुआवजा और नौकरी के ऐलान से भरत तिवारी का परिवार खुश नहीं, सरकार से कर दी ये बड़ी मांग


