शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं। ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश और आंधी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 34 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
READ MORE: MP Morning News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का दिल्ली दौरा, नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल, मीनाक्षी नटराजन मामले में अब सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस, 8 दिनों तक प्रदेश में चलेंगे धरना प्रदर्शन
मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है।
READ MORE: 11 जून महाकाल भस्म आरती: भांग, चंदन और रजत आभूषणों से बाबा महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
दूसरी ओर इंदौर, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भोपाल, विदिशा, सीहोर और राजगढ़ जिलों में गर्मी का असर बना रह सकता है। हालांकि कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही से तापमान में मामूली राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

