शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश केछिंदवाड़ा जिले केकुंडीपुरा थाना क्षेत्र के पातालेश्वर में घरेलू विवाद के दौरान एक युवक ने अपनी आठ माह की गर्भवती पत्नी के साथ कथित तौर पर इतनी बेरहमी से मारपीट की कि उसका लिवर फट गया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को राउंडअप कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
READ MORE: डेढ़ साल के मासूम संग मां ने लगाई फांसी, दोनों की मौत से क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत के अनुसार मृतका सोनिया कोरिसिया सिवनी की रहने वाली थी। करीब 11 साल पहले उसका निहाल कोरिसिया से प्रेम संबंध शुरू हुआ था। दोनों ने लगभग एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ महीने बाद से ही दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होने लगा था। वहीं लड़की के माता-पिता ने लड़के के ऊपर दहेज मांगने और मारपीट करने का आरोप लगाया है ।
READ MORE: जेठ और देवर कमरे में बंद कर… SP ऑफिस पहुंची नवविवाहिता, ससुराल वालों पर लगाए सनसनीखेज आरोप
पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात निहाल ने पत्नी के साथ किसी बात को लेकर मारपीट की। मारपीट के बाद सोनिया की हालत बिगड़ गई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार महिला के लिवर में गंभीर चोट आई थी, जिसके कारण उसकी हालत लगातार नाजुक बनी रही। देर रात उपचार के दौरान सोनिया की मौत हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि उसके पेट में पल रहे बच्चे की भी मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार पति द्वारा पत्नी से मारपीट की घटनाएं पहले भी सामने आती थीं और पड़ोसियों को कई बार दोनों को समझाना पड़ता था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



