कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। ग्वालियर में UGC रोलबैक सहित अन्य मांगों को लेकर सवर्ण समाज ने बड़े आंदोलन का ऐलान कर दिया है। 10 सितंबर को रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के सामने हजारों लोगों के जुटने का दावा किया जा रहा है। हालांकि प्रदर्शन स्थल को लेकर प्रशासन और सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों के बीच सहमति नहीं बन पाई है और अभी अनुमति भी नहीं मिली है।
देश के कई राज्यों की तरह अब ग्वालियर में भी UGC रोलबैक की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी तेज हो गई है। ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, कायस्थ सहित अन्य सवर्ण समाज के संगठन 10 सितंबर को बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे हैं। प्रदर्शन को लेकर SP कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम में प्रशासन और समाज के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में प्रदर्शन स्थल को लेकर दोनों पक्षों के बीच मतभेद सामने आए। प्रशासन रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के सामने प्रदर्शन की अनुमति देने के पक्ष में नहीं है, जबकि सवर्ण समाज इसी स्थान पर आंदोलन करने पर अड़ा हुआ है।
ये भी पढ़ें: ‘सागर गोल्ड’ पर प्रतिबंध का आदेश चंद घंटों में वापस: SDM-SDOP पर गिरी गाज, 21 मौतों के बाद अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान
समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि हजारों लोग एकजुट होकर UGC रोलबैक की मांग उठाएंगे। साथ ही मौजूदा आरक्षण व्यवस्था में संशोधन, आर्थिक और गरीबी को आधार बनाए जाने सहित अन्य मुद्दों को भी सरकार के सामने रखा जाएगा। सवर्ण समाज का दावा है कि ग्वालियर से शुरू होने वाला यह आंदोलन सरकार तक मजबूत संदेश पहुंचाएगा और मांगों को लेकर आगे भी आंदोलन तेज किया जा सकता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



