उधम सिंह नगर। उत्तराखंड में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाला है। जिसकी तैयारी में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही जुट गई है। इसी कड़ी में प्रदेश नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य बाजपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने ग्राम रेहटा सिंधी में जनसंपर्क अभियान किया और ग्रामवासियों से संवाद किया।

हरसंभव प्रयास करने का दिया आश्वासन

इस दौरान आर्य ने आम जनता से क्षेत्र के विकास कार्यों, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। ग्रामवासियों ने अपने बहुमूल्य सुझाव एवं समस्याएँ साझा की। जिन्हें नेता प्रतिपक्ष ने गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का विश्वास दिलाया।

READ MORE: उत्तराखंड में बारिश की कहर शुरू, 30 सड़कें बंद, ऊफान पर अलखनंदा नदी, जनजीवन प्रभावित

जनता का जताया आभार

यशपाल आर्य ने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। कांग्रेस पार्टी जन-जन की आवाज़ बनकर हर वर्ग के अधिकारों और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। आप सभी का आत्मीय स्वागत, स्नेह और अपार समर्थन हृदय से अभिभूत करता है। इसके लिए समस्त ग्रामवासियों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।