देहरादून/रुद्रप्रयाग. उत्तराखंड में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है. यातायात के साधन बाधित हो रहे हैं. बारिश के चलते 30 सड़कें बंद हो गई हैं. लगातार बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित पिथौरागढ़ हुआ है. यहां 13 सड़कें बंद हो गई है. मानसून के कहर के विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. जिसके बाद से प्रशासन सतर्क हो गया है. बारिश के चलते उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. नदियां उफान पर हैं. मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है. इधर बारिश के चलते कई सड़क संपर्क ठप हो गए हैं. दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग में गढ़वाल के ऊपरी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. जिसके चलते अलकनंदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. नमामि घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गया है. लोगों से नदी के किनारों से दूर रहने की अपील की गई है.
इसे भी पढ़ें : श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी! 4 सदस्यीय जांच समिति का गठन, एक हफ्ते में सौंपेंगे रिपोर्ट
बता दें कि उत्तराखंड में बारिश का दौरा शुरू हो चुका है. प्रदेश के कई हिस्सों में इसका कहर भी देखने को मिल रहा है. जुलाई को सीमांत जिले पिथौरागढ़ में भारी बारिश के कारण चीन सीमा मार्ग को जोड़ने वाला हाईवे भी बदहाल हो गया था. जिस वजह से करीब 50 गांवों को संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया था. हालांकि बाद में एनडीआरएफ (NDRF) की तत्परता से हाईवे को खोल दिया गया है, लेकिन बारिश के कारण मार्ग बार-बार अवरुद्ध हो रहा है.

