इमरान खान, खंडवा/ओंकारेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने मध्य प्रदेश प्रवास के पहले दिन आज गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन-पूजन कर भगवान शिव का अभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

READ MORE: राष्ट्रपति के MP दौरे के बीच सियासत: जीतू पटवारी ने महामहिम को लिखा पत्र- आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन और अधिकारों का उठाया मुद्दा   

ओंकारेश्वर पहुंचने पर राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इसके बाद राष्ट्रपति ने पहले ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचकर नंदी प्रतिमा पर बेलपत्र अर्पित किए और फिर गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्य पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजन संपन्न कराया। राष्ट्रपति ने पूरे श्रद्धा भाव से पूजा में भाग लिया और राष्ट्र की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की।

READ MORE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं ओंकारेश्वर: मंदिर में दर्शन पूजन करेंगी महामहिम, कल अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करेंगी सहभागिता 

ममलेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने उन्हें नर्मदेश्वर शिवलिंग, शंख और भगवान ओंकारेश्वर तीर्थ का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह, विधायक नारायण पटेल, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, आईजी अनुराग सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ओंकारेश्वर में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम भी निर्धारित है। उनके दौरे को लेकर पूरे तीर्थ क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m