लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अपराधियों के हौसले बुलंद है। जहां, दिनदहाड़े बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

यह पूरा मामला राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र का है। जहां संदीप सिंह नाम का प्रॉपर्टी डीलर कालिंदी पार्क के पास रहते थे। बुधवार दोपहर वह अपनी कार से ऑफिस पहुंचे थे। जैसे ही गाड़ी से उतरकर ऑफिस की ओर पैदल जान लगे। इसी दौरान तेजी से बाइक सवार बदमाश आए गोलिंयो की बौछार कर दी। गोली लगते ही संदीर नीचे गिए गए। बदमाश यहीं नहीं रूके और नजदीक से उनके सिर पर फायर कर दिया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंंत पुलिस को सूचना दी।

READ MORE: सालों बाद मिला न्याय: सामूहिक दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पीजीआई थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और में घायल को इलाज के लिए पीजीआई ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दो संदिग्ध दिखाई दे रहे है। पुलिस ने बताया कि परिजनों द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।