एसआर रघुवंशी, गुना। जिले के चांचौड़ा क्षेत्र स्थित मनोहरथाना रोड पर पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने होटल ‘राज पैलेस’ में अचानक दबिश देकर तीन कमरों से 3 युवकों और युवतियों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। पकड़े गए युवकों में ब्यावरा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी भी शामिल हैं।
25 अगस्त महाकाल दर्शन: कण-कण में महादेव, भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
बिना आईडी के दिए गए थे कमरे
पुलिस जांच के दौरान पकड़ाए अन्य दो युवकों की पहचान उमाकांत पुरी (निवासी गुना) और इंद्र सिंह मेहर (निवासी बीनागंज) के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल मैनेजर हर्षवर्धन राजपूत को भी हिरासत में ले लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मैनेजर ने बिना कोई आईडी प्रूफ (पहचान पत्र) लिए ही कपल्स को कमरे किराए पर दिए थे। घटना के बाद से होटल संचालक गजराज सिंह मीना फरार है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
शांति भंग की धारा में मामला दर्ज
मामले की जानकारी देते हुए एएसपी प्रशांत सिंह सुमन ने बताया कि युवतियों के परिजनों द्वारा किसी भी प्रकार की औपचारिक शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। फिलहाल पुलिस फरार होटल संचालक की तलाश और मामले की आगे की जांच में जुटी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


