संजय पाटीदार, भोपाल। राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद इलाके से खाकी को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। विशेष सशस्त्र बल (SAF) के दो जवानों(आरक्षक) पर 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाने और इसमें सहयोग करने का संगीन मामला दर्ज किया गया है। आरोपी आरक्षक ने बेटी के जन्मदिन का झांसा देकर किशोरी को बुलाया और फिर उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
जन्मदिन पार्टी का झांसा देकर बुलाया
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धार जिले में पदस्थ SAF जवान संतोष सेन ने 22 जुलाई को नाबालिग किशोरी को अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी का झांसा देकर बुलाया। किशोरी के पहुँचने पर आरोपी ने उसे बंधक बना लिया और उसके साथ हैवानियत (दुष्कर्म) की।
PCC चीफ जीतू के भाइयों की बढ़ीं मुश्किलेंः नाना के बाद अब भरत पटवारी को पुलिस का नोटिस
साथी आरक्षक देता रहा पहरा
इस घिनौने अपराध में आरोपी संतोष सेन का साथी आरक्षक जितेंद्र राजपूत (जो वर्तमान में ग्वालियर में पदस्थ है) भी बराबर का भागीदार रहा। वारदात के वक्त आरोपी जितेंद्र राजपूत अपने 4 साल के मासूम बेटे को साथ रखकर बाहर पहरा देता रहा, ताकि कोई अंदर न आ सके। पीड़िता की शिकायत पर भोपाल के जहांगीराबाद पुलिस थाने में दोनों आरोपी आरक्षकों—संतोष सेन और जितेंद्र राजपूत के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। रक्षक के भक्षक बनने की इस घटना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


