हेमंत शर्मा, इंदौर। ड्रग्स, ऑनलाइन सट्टा और जमीनों के कथित संगठित नेटवर्क के मामले में पुलिसिया कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाइयों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नाना पटवारी (कुलभूषण पटवारी) से पूछताछ के बाद अब पुलिस ने उनके दूसरे भाई भरत पटवारी को भी नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है।
जमीनों के दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन की होगी जांच
राजेंद्र नगर पुलिस द्वारा भरत पटवारी को जारी नोटिस में उन्हें जमीनों से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि एक फर्म में भरत पटवारी की पार्टनरशिप है। फिलहाल पुलिस जमीन के संदिग्ध लेन-देन और सभी वित्तीय ट्रांजैक्शन (Financial Transactions) को गंभीरता से खंगाल रही है।
Weather Update: एमपी के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 24 घंटे में 4 इंच तक पानी
मानव गंगवानी 27 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर
इससे पहले पुलिस पीसीसी चीफ के भाई नाना पटवारी और बिल्डर सुमित मंत्री से लंबी पूछताछ कर चुकी है। वहीं, ऑनलाइन सट्टा मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी मानव गंगवानी 27 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर है, जिससे लगातार पूछताछ जारी है।
24 जुलाई महाकाल भस्म आरती: भगवान महाकालेश्वर का अद्भुत श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
ड्रग्स, सट्टा और जमीन का त्रिकोण नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
राजेंद्र नगर थाना पुलिस ड्रग्स, ऑनलाइन सट्टेबाजी और अवैध जमीनों के कारोबार से जुड़े संगठित नेटवर्क के कनेक्शन को पूरी गहराई से खंगालने में जुटी हुई है। ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े कई अन्य सटोरियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है। मामले में नामजद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें कई संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद इस संगठित नेटवर्क से जुड़े कई और बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।
यात्रीगण कृपया ध्यान देंः मुंबई रूट पर भारी बारिश का असर, दुरंतो और अवंतिका एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


