हेमंत शर्मा, इंदौर। देश भर में शिक्षा व्यवस्था और विभिन्न परीक्षाओं में धांधली के मुद्दों को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के ऐलान के साथ ही इंदौर में पिछले 24 दिनों से लगातार जारी युवाओं का धरना-प्रदर्शन समाप्त हो गया है। इस्तीफे की खबर मिलते ही प्रदर्शन स्थल पर खुशी की लहर दौड़ गई और युवाओं ने इसे अपनी लड़ाई की पहली बड़ी जीत बताया।

मात्र ₹120 के मोबाइल कवर पर बवाल! SDM से विवाद के बाद डिलीवरी बॉय को भेजा जेल, वीडियो वायरल

ढोल-मंजीरे बजे, बांटी गई मिठाइयां

धरना समाप्त करने की घोषणा के साथ प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, मंजीरे बजाए और खुशी का इजहार किया। युवाओं का कहना था कि उनका आंदोलन जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर था और इस्तीफे को वे अपनी लड़ाई की पहली बड़ी सफलता मानते हैं।

जारी रहेगा सुधार का संघर्ष

बता दें कि इंदौर में यह धरना पिछले 24 दिनों से लगातार जारी था। इस दौरान छात्र और युवा विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। आंदोलन समाप्त होने के बाद भी प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग आगे भी जारी रहेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m