इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र में महज 120 रुपये के ऑनलाइन ऑर्डर को लेकर हुआ विवाद अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। एक ऑनलाइन मोबाइल कवर की डिलीवरी के दौरान शाहनगर एसडीएम (SDM) और डिलीवरी बॉय के बीच तीखी बहस हो गई। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डिलीवरी बॉय को हिरासत में ले लिया और धारा 151 के तहत शांति भंग की आशंका में जेल भेज दिया।
दो की जगह निकला एक कवर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहनगर एसडीएम रामनिवास चौधरी ने ऑनलाइन मोबाइल कवर ऑर्डर किया था। डिलीवरी के वक्त जब पार्सल खोला गया तो उसमें दो मोबाइल कवर की जगह केवल एक ही कवर निकला। इसी बात को लेकर एसडीएम और डिलीवरी बॉय विजय कुशवाहा के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी।
सोनम वांगचुक के समर्थन में छात्राओं से कराई अपीलः वायरल वीडियो के बाद सरकारी स्कूल
वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पूरे विवाद का घटनाक्रम कैद हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद आम लोगों और सोशल मीडिया यूज़र्स के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई लोग महज ₹120 के कवर के विवाद में एक डिलीवरी बॉय को जेल भेजे जाने की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।
नियम के तहत की गई कार्रवाई
इस पूरे मामले पर पन्ना पुलिस अधीक्षक (SP) निवेदिता नायडू का बयान भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने नियमानुसार धारा 151 (शांति भंग) के तहत कार्रवाई की है।
रेल यात्री ध्यान देंः भुसावल में लैंडस्लाइड से इंदौर-दौंड एक्सप्रेस 3 दिनों तक निरस्त, कई ट्रेनों
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


