इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन के समर्थन और नीट (NEET) पेपर लीक के विरोध में स्कूली छात्राओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम अपील का वीडियो बनवाना महंगा पड़ गया। मामले में संज्ञान लेते हुए इंदौर संभागायुक्त ने शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य संदीप यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है।
हाथ में फोटो लेकर छात्राओं ने PM मोदी से की थी अपील
पूरा मामला खंडवा जिले के आदिवासी बाहुल्य खालवा क्षेत्र के ग्राम पटाजन स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। करीब तीन दिन पुराने इस वायरल वीडियो में स्कूल प्रांगण में छात्राएं एकजुट होकर हाथ में सोनम वांगचुक की तस्वीर लिए नजर आ रही हैं। वीडियो में छात्राएं प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कह रही हैं- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, हम सब बच्चे आपसे निवेदन करते हैं कि आप सोनम वांगचुक जी की बात मान लीजिए और उनका अनशन जल्दी से जल्दी खत्म करवाइए। हम सभी बच्चे सोनम वांगचुक जी का सपोर्ट करते हैं।
रेल यात्री ध्यान देंः भुसावल में लैंडस्लाइड से इंदौर-दौंड एक्सप्रेस 3 दिनों तक निरस्त, कई ट्रेनों
जयस नेता की मौजूदगी में बना वीडियो
जांच में सामने आया है कि वीडियो में छात्राओं के साथ ग्राम लंगोटी निवासी जयस (JAYS) नेता अमरसिंह सिलाले भी मौजूद थे, जिनकी मौजूदगी में ही छात्राओं से यह अपील कराई जा रही थी। स्कूल परिसर में इस तरह की गतिविधि आयोजित कराने को लेकर शासन ने स्कूल के प्राचार्य संदीप यादव को मुख्य रूप से जिम्मेदार माना।
इंदौर कमिश्नर ने की निलंबन की कार्रवाई
मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया। हरसूद एसडीएम ने स्कूल में मिली शिकायतों और इस घटना की जांच के लिए एक कमेटी गठित की। जांच कमेटी द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कार्रवाई के लिए इंदौर संभागायुक्त को पत्र भेजा। इंदौर संभागीय आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने जांच रिपोर्ट के आधार पर प्राचार्य संदीप यादव को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।
दतिया उपचुनाव 2026: प्रत्याशी घनश्याम का बड़ा बयान, कांग्रेस के पक्ष में आंधी नहीं सुनामी,
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


