रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल सलीम के खिलाफ रायबरेली में भारी आक्रोश फैल गया है. शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में हिंदू संगठनों, स्थानीय निवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया.
सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी की माता का अपमान पूरे हिंदुस्तान का अपमान है. हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और ऐसी अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने मौलाना अब्दुल सलीम के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की और पुतला फूंका. प्रदर्शनकारियों ने “योगी की माता का अपमान नहीं चलेगा”, “हिंदुस्तान में हिंदुओं का अपमान बर्दाश्त नहीं”, “अब्दुल सलीम को सजा दो” जैसे नारे लगाए.
इसे भी पढ़ें : योगी की माता का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान! रायबरेली में फूटा जन-आक्रोश, मौलाना अब्दुल सलीम का फूंका पुतला
विधायक ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि आरोपी के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए, अन्यथा आंदोलन और तेज होगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस टिप्पणी ने पूरे क्षेत्र में रोष पैदा कर दिया है. प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

