शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। एनपीएस और यूपीएस खत्म करने समेत कुल 11 मांगों को लेकर आंदोलन किया। टीटी नगर पोस्ट ऑफिस पर प्रदर्शन किया गया।
ऑल इंडिया पोस्टल एंड आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन की संभागीय शाखा भोपाल ने पेंशनभोगियों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने 19 अगस्त को देशभर में सभी केंद्र एवं राज्य सरकार के कार्यालयों, बीएसएनएल, बैंकों और स्वायत्त निकायों के सामने धरना-प्रदर्शन कर ‘ध्यान-आकर्षण दिवस’ मनाया।
इन मांगों को लेकर हुआ प्रदर्शन
1. NPS और UPS को खत्म करें, सभी, केंद्र, राज्य, PSU, स्वायत्त निकाय Autonomous Body के कर्मचारियों के लिए OPS को पूरी सुविधाओं ग्रेच्युटी और कम्यूटेशन सहित के साथ बहाल करें
2. पेंशन नियम वैलिडेशन एक्ट, 2025 को वापस लें और DS नकारा फैसले को बनाए रखें, हर वेतन आयोग के साथ सभी पेंशनभोगियों की पेंशन में संशोधन सुनिश्चित करें
3. 8वें CPC के ToR संदर्भ की शर्तें में संशोधन करें ताकि सभी मौजूदा पेंशनभोगियों की वेतन में संशोधन शामिल हो सके
4. BSNL MTNL पेंशनभोगियों को 01,01,2017 से पेंशन संशोधन का लाभ दें
5. बैंक पेंशनभोगियों के लिए पेंशन अपडेशन
6. स्वायत्त निकाय के पेंशनभोगियों को CPC और CGHS के दायरे में लाएं
7. DA DR का 50 प्रतिशत हिस्सा वेतन पेंशन में जोड़ें
8. 8वें CPC द्वारा सिफारिशें सौंपने और उन्हें लागू करने में हुई भारी देरी को देखते हुए अंतरिम राहत दें
9. 10 साल और 8 महीने बाद कम्यूटेशन की बहाली की जाए
10. CGHS और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे हल किए जायें
11. पेंशन में समानता सुनिश्चित करें
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

