PSEB 10th Result 2025 : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज दोपहर 2:30 बजे जारी करेगा. जो भी छात्र इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे सभी छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च से 4 अप्रैल, 2025 के बीच संपन्न हुई थी. बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.pseb.ac.in/ के जरिए भी पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं. PSEB कक्षा 10वीं का रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा. इस दौरान कुल पास प्रतिशत, टॉपर्स की लिस्ट, लड़कों और लड़कियों का पास प्रतिशत सहित अन्य महत्वपूर्ण आंकड़ों की जानकारी साझा की जाएगी.
इस वर्ष पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की मैट्रिक (कक्षा 10) परीक्षा में कुल 2.81 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र अपनी अंक तालिका (मार्कशीट) PSEB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें अपने लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर, आवेदन संख्या या पंजीकरण संख्या दर्ज करनी होगी.

PSEB 10th Result 2025 ऐसे करें चेक
पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं.होमपेज पर ‘Class 10th Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें.रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें.‘सबमिट’ पर क्लिक करें.स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, उसे अच्छी तरह चेक करें.भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें.
- UP में अर्नब तूफान की एंट्री से हड़कंप! भारी बारिश और तूफानी हवाओं को लेकर अलर्ट जारी
- बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 6 में भारी बारिश की चेतावनी
- जीवन सूक्त: प्रेममय परिवेश से बनता है जीवन ‘मधुबन’- संदीप अखिल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 29 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 29 October 2026 Rashifal : कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

