देश में 28 सितंबर से 30 सितंबर तक होने वाली तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा कदम उठाया है. रविवार 27 सितंबर 2026 को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के सरकारी बैंक और ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे. इसके वावजूद भी मन में यह ख्याल उभरता है कि इस दिन प्राइवेट बैंक की क्या दिनचर्या रहेगी. आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

28-30 सितंबर की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल से पहले RBI के आदेश पर रविवार, 27 सितंबर को सरकारी बैंक खुलेंगे और एक सामान्य दिनों कि ही तरह कामकाज भी होगा.

28 सितंबर से 30 सितंबर के बीच प्रस्तावित पूरे देशभर में हड़ताल के कारण लगातार तीन दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की आशंका है. तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए आम जनता को एक बड़ी राहत दी है.

RBI ने निर्देश दिया कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और ग्रामीण बैंक इस रविवार 27 सितंबर 2026 को भी सेवाएं देंगे, पर इसके साथ ही एक जरूरी बार यह भी है कि रविवार को अपने तय साप्ताहिक अवकाश के तहत बंद रहेंगे प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे. इसका कारण यह है कि निजी बैंक इस तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का हिस्सा नहीं हैं.

इसलिए, जब तक किसी निजी बैंक को अलग से शाखाएं खोलने का विशेष निर्देश नहीं मिलता, तब तक उनके रविवार को सामान्य छुट्टियों की तरह बंद रहने की ही संभावना है.

RBI के इस फैसले के तहत सभी सार्वजनिक क्षेत्र के सरकारी बैंक और ग्रामीण बैंक शाखाएं, कार्यालय, एटीएम से जुड़ी शाखाएं और करेंसी चेस्ट आम दिनों की तरह खुले रहेंगे. इस अतिरिक्त दिन की मदद से ग्राहक हड़ताल शुरू होने से पहले अपने जरूरी दस्तावेज जमा करने, पैसे के लेन-देन या अन्य शाखा-संबंधित कामों को आसानी से पूरा कर सकेंगे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m