पाकिस्तान में शनिवार को आत्मघाती हमलावर ने पुलिस चेकपोस्ट को निशाना बनाया, जिसमें दो महिलाओं और दो बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई. जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. तहरीक-ए-तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. यह घटना खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों की सीमा के पास डेरा इस्माइल खान जिले की दराजिंदा तहसील में हुई.

पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में शनिवार को दराजिंदा इलाके के पास एक पुलिस चेकपोस्ट को निशाना बनाकर बम धमाका किया गया.

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान में आत्मघाती धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई. इस हमले में 30 से ज्यादा लोग अन्य घायल हो गए. Dawn की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर ने विस्फोटक से लदे एक वाहन को अमन मेला चेकपोस्ट की बाहरी दीवार से टकरा दिया. धमाका इतना जबरदस्त था कि चेकपोस्ट मलबे में तब्दील हो गई.

मारे गए लोगों में सीमा शुल्क और उत्पाद विभाग के दो अधिकारी भी शामिल थे। घायलों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया. हमले में इस्तेमाल किए गए विस्फोटकों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है.

धमाके के बाद घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. एक बयान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP), जिसे पाकिस्तान तालिबान के नाम से भी जाना जाता है, ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली.

अफ़गानिस्तान के साथ पाकिस्तान की सीमा के पास खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित डेरा इस्माइल खान में हाल के वर्षों में कई बार मिलिटेंट अटैक्स हुए हैं.

पुलिस के मुताबिक, यह चेकपोस्ट मुगल कोट और दराजिंदा के बीच डीआई खान-क्वेटा रोड पर स्थित है. यह इलाका खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान की सीमा के करीब है. DI खान के रीजनल पुलिस ऑफिसर (RPO) गुलाम मुबाशिर माकेन ने शुरुआती जानकारी के आधार पर विस्फोट में लोगों के मरने की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि मरने वालों में कोई कानून प्रवर्तन या सुरक्षाकर्मी शामिल नहीं था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m