चंडीगढ़: पंजाब में रोजगार को लेकर तस्वीर तेजी से बदल रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान युवाओ को रोजगार देने को लेकर कई प्रयास कर रहे हैं. इस कड़ी में 1,746 पुलिस जवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए. इन नियुक्तियों को सरकार ने बिना सिफारिश और बिना रिश्वत, योग्यता और मेहनत के आधार पर रोजगार देने के अपने मॉडल की मिसाल बताया. इस बारे में सीएम का कहना हैं कि पंजाब के युवाओं को रोजगार दिलाना और सम्मानजनक स्थिति प्रदान करना एक बड़ा उद्देश्य है, जिसमें सरकार लगातार काम कर रही है.
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार के अनुसार अप्रैल 2022 से अगस्त 2026 तक पंजाब में 70,840 से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं. यह बेरोजगार युवाओं के लिए बेहद अहम समय रहा है.
पंजाब में रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि यह सिर्फ सिलसिला सरकारी नौकरियों तक सीमित नहीं है.सरकार के अनुसार राज्य में 6.36 लाख से अधिक निजी क्षेत्र की नौकरियां सृजित या सुगम की गई हैं और करीब 23 लाख युवाओं को रोजगार मेलों, प्लेसमेंट कैंपों और रोजगार सहायता नेटवर्क से जोड़ा गया है. इसका मतलब यह है कि नौकरी के अवसर पैदा करने के लिए सरकारी भर्ती के साथ-साथ निजी कंपनियों और उद्योगों को भी रोजगार की व्यवस्था से जोड़ा जा रहा है. मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि पंजाब को नशामुक्त करने के साथ यहां के युवाओ को एक बेहतर जिंदगी देना भी है.
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

