अमृतसर। पंजाब सरकार ने आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है, जिसके अनुसार अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का तबादला कर दिया है। अब भुल्लर की जगह IPS अधिकारी हरमनबीर सिंह को अमृतसर पुलिस कमिश्नर का एडिशनल चार्ज दिया है।
इसे बदलाव को लेकर जारी हुए आदेश के अनुसार गुरप्रीत सिंह भुल्लर को फिलहाल किसी अन्य जिले या पद पर तैनाती नहीं दी गई है। वहीं, हरमनबीर सिंह अब अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस प्रशासनिक बदलाव को राज्य में पुलिस व्यवस्था को लेकर अहम कदम माना जा रहा है। रविन्द्र बिट्टू ने उठाए सवाल वही इस तबादल को लेकर अब राजनीति भी होने लगी है। अचानक हुए इस तबादले को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सवाल उठाए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि “गुरप्रीत भुल्लर के तबादले का समय कई सवाल खड़े करता है। क्या जंतर-मंतर पर कथित साजिश को लेकर उनके खुलासों से अरविंद केजरीवाल मुश्किल में पड़ गए थे?” केंद्रीय मंत्री की इस पोस्ट के बाद पंजाब के राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छिड़ गई है। अब देखना है कि इस बयान के बाद क्या अन्य पार्टियां भी चुप्पी तोड़ती हैं।
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

