मोहाली. देशभर में उठी एनालॉग पनीर के बैन की आवाज के बाद अब पंजाब में भी एनालॉग पनीर पर बैन लगा दिया गया है. पंजाब सरकार ने पूरे एक साल के लिए इसके उत्पादन, स्टोरेज, ट्रांसपोर्ट और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. अब कोई भी फूड बिजनेस ऑपरेटर किसी भी नाम से एनॉलॉग पनीर का उत्पादन नहीं कर सकेगा. इस पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है.अगर बैन के बाद भी कोई ऐसा करता पाया गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी.
बैन किए जाने के बाद जिला स्तर पर डेयरी यूनिट्स, पनीर फैक्ट्रियों, होलसेलर्स, रिटेलर्स, कोल्ड स्टोर और गोदामों की जांच की जाएगी. इस दौरान अगर कोई एनालॉग पनीर का उपयोग करते पाया जाता है तो पनीर का ट्रांसपोर्ट करने वाले वाहनों की भी चेकिंग होगी. इतना ही नहीं होटल और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले पनीर की खरीद के रिकॉर्ड भी जांचे जाएंगे.
अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिबंध की अवधि के दौरान कहीं भी एनालॉग पनीर का उत्पादन, भंडारण या बिक्री न हो. सरकार इसके खिलाफ लेकर सख्त कार्रवाई करने के मूड में है.
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

