अमृतसर। पंजाब की राजनीति से बेहद अहम खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने का ऐलान किया है।

इस खबर के सामने आने के बाद इसकी चर्चा पूरे पंजाब में हो रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के अनुसार, आम आदमी पार्टी 31 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। इससे पहले दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक हुई, जिसमें प्रत्याशियों के नामों पर विस्तार से चर्चा की गई। अब सूची जारी होने तक यह सवाल बने रहेगा कि किन किन को उम्मीदवार के रूप में पार्टी मौका देती है और वह चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा पाएंगे।

दिल्ली में हुई AAP की बड़ी बैठक

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ लीडरशिप की दिल्ली में हुई बैठक में पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों और उम्मीदवारों के चयन को लेकर मंथन किया गया। बैठक

अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान सामने आया है।