जालंधर : विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा बेहद सक्रिय होती नजर आ रही है. लगातार पार्टी अपनी स्थिति पंजाब में बेहतर करने की कोशिश करती नजर आ रही है. चुनाव के पहले पंजाब में भाजपा के कई दिग्गज आने वाले हैं जो चुनावी बिगुल फूंकेंगे. खबर है कि पार्टी अब नशे और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर पूरे पंजाब में बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है. बताया जा रहा है कि भाजपा की राज्यव्यापी महायात्रा 18 सितंबर से पठानकोट से शुरू होगी और करीब 12 दिनों तक अलग-अलग हिस्सों से गुजरते हुए 29 या 30 सितंबर को जालंधर में समाप्त होगी.
सूत्रों का कहना है कि इस यात्रा की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे. वही इसका समापन बेहद भव्य तरीके से करने की तैयारी है. मौके पर जालंधर में बड़ी जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित कर सकते हैं. खबर है भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी इस महायात्रा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.
सरकार को घेरने की तैयारी
खबर आ रही है कि भाजपा इस अभियान के जरिए पंजाब में नशे के बढ़ते संकट और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को प्रमुख राजनीतिक मुद्दा बनाकर चुनाव के मैदान में उतर सकती है. पंजाब में लगातार बढ़ता अपराध और नशा चुनाव के लिए एक बड़ा मुद्दा हो सकता है.
- समुद्र में बोट के इंजन में ब्लास्ट से लगी आग, डूबी नाव; 5 नाविक सुरक्षित बचाए गए
- Hong Kong Sixes 2026: अफगानिस्तान ने पहली बार जीता खिताब, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से चटाई धूल, किस स्थान पर रही टीम इंडिया?
- मोतिहारी में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का जोरदार प्रदर्शन, स्थायी कर्मी का दर्जा देने की उठी मांग
- Ram Gopal Varma Legal Notice: राम गोपाल वर्मा को 29.67 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस, पुराने एग्रीमेंट ने बढ़ाई मुश्किलें
- पटना की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, 15 सूत्री मांगों को लेकर लोकमंच की विशाल मौन संकल्प पदयात्रा!

