अमृतसर. दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए पंजाब पुलिस ने नई पहल की है. जिसके अंतर्गत अब एक नई टीम ड्रोन मुवमेंट और अटैक जैसी हरकतों पर नजर रखेंगी. पंजाब में सीमा सुरक्षा को मजबूती देने भारतीय सेना ने बड़ा कदम उठाते हुए जालंधर कैंट में 11वीं वज्र कोर के तहत ‘बाज ड्रोन बटालियन’ की तैनाती की है, जो दुश्मन के हर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है.
आपको बता दें कि हर थोड़े दिन में पाकिस्तान की ओर से भारत देश में अशांति के लिए गन्दी हरकत की जाती है. कभी घुसपैठियों के जरिए तो कभी सीमा में हथियार और ड्रग्स की तस्करी के जरिए पाकिस्तानी देश की धरती में दखल करते नजर आते हैं. लेकिन अब पंजाब में तैनात होने वाली यह अहम ड्रोन यूनिट सीमावर्ती इलाकों की निगरानी और ड्रोन आधारित सैन्य क्षमताओं को मजबूत करेगी. आपको बता दे कि पंजाब के कई हिस्से पाकिस्तान की सीमा से लगे हुए हैं.
ऐसे में यह पहल एक सुरक्षा घेरे का काम करेगी. सीमा में आते फिरोजपुर और फाजिल्का सेक्टर से लेकर अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट तक सीमा पर ड्रोन गतिविधियां सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती रही हैं. इस शुरू की गई नई बटालियन से पाकिस्तान से होने वाले ड्रोन मुवमेंट में भी रोक लग पाएगी.
अत्याधुनिक सिस्टम लगेंगे
‘बाज ड्रोन बटालियन’ में कई आधुनिक सिस्टम को लागू किया जाएगा. इसमें भारत में विकसित ड्रोन के अलावा हेरॉन और हर्मीस जैसे आधुनिक ड्रोन सिस्टम भी शामिल किए गए हैं. यूनिट में तकनीकी विशेषज्ञों की टीम तैनात है, जो ड्रोन से मिलने वाले डेटा की रियल टाइम प्रोसेसिंग और आधुनिक ड्रोन ऑपरेशंस को संभालने में सक्षम होगी.
- जीवन सूक्त : दीर्घकालिक सफलता के लिए साथ रखिए धैर्य, प्रतीक्षा और निरंतरता – संदीप अखिल
- Navratri Day 2 : नवरात्रि के दूसरे दिन होती है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें पूजा विधि और मंत्र
- 12 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- CJI सूर्यकांत ने INDIA ब्लॉक के नेताओं से मिलने से किया इनकार, SC मार्च से पहले विपक्ष को लगा बड़ा झटका
- Bihar Morning News: जदयू कार्यलय में जनसुनवाई, भाजपा का सहयोग कार्यक्रम, कांग्रेस का ‘हल्लाबोल’

