तरनतार: बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज और कार्रवाई के विरोध में सफाई कर्मचारी यूनियनों की ओर से पंजाब बंद के आह्वान का व्यापक असर देखने को मिला. इस दौरान अमृतसर, बरनाला, गुरदासपुर, जालंधर, फिरोजपुर समेत कई जगहों में बाजार बंद नजर आया.
बंद का खास असर जिला अमृतसर और तरनतारन में भी देखने को मिला.सुबह से ही श्री तरनतारन साहिब व अमृतसर के बाजार, दुकानें, बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर और रेस्टोरेंट पूरी तरह बंद रहे.
हालांकि जिले के अधिकांश स्कूल और कॉलेज खुले रहे. वहीं, कई ग्रामीण क्षेत्रों में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला. कुछ गांवों में दुकानें और अन्य कारोबार सामान्य रूप से खुले रहे. इस बारे में सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलविंदर सिंह ने बताया कि बंद के दौरान आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल, मेडिकल स्टोर, लैब और स्कैनिंग सेंटर जैसी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को बंद से बाहर रखा गया है, ताकि किसी भी मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े.
निकाला जाएगा रोष मार्च
सुबह से ही सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्य नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं. इसके बाद दोपहर में शहर में रोष मार्च निकाला जाएगा और पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला भी फूंका जाएगा. इसी तरह गुरदासपुर व्यापार मंडल सहित विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों ने भी समर्थन दिया. इसके चलते सुबह से ही शहर के अलग-अलग बाजारों में अधिकांश दुकानें बंद रहीं. सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों के हक में रोष प्रकट किया और सरकार से मांग की है कि उनकी मांगों को तुरंत माना जाए.
आपको बता दें कि आवश्यक कार्य से बाजार पहुंचे लोगों को भी बंद के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा. बंद के दौरान पूरे शहर में स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही तथा अभी तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.
- वेतन कटौती के विरोध में प्रदर्शन कर रहे मजदूरों पर लाठीचार्ज और मारपीटः वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, 66 श्रमिकों ने किया था चक्काजाम
- पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करने वाले हरियाणा STF के 10 जवानों को पदक
- Delhi News Brief: INDIA ब्लॉक की रैली पर BJP का हमला, रामलीला मैदान से केंद्र के खिलाफ खड़गे ने भरी हुंकार
- Jharkhand Weather News : झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, ‘मुरासु’ का दिखेगा सीमित असर; कई जिलों में बारिश के आसार
- Patwari Suspended : शासकीय कार्यों में लापरवाही पर पटवारी के खिलाफ एक्शन, कलेक्टर ने किया सस्पेंड

