होशियारपुर. पंजाब बंद के दौरान टांडा में सिख संगठनों की ओर से हाईवे जाम किए जाने के कारण सड़क पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गईं। इस दौरान एक अजीब नजारा देखने को मिला, जिसमें होशियारपुर के मुकेरियां की ओर जा रही बारात और दूल्हे की गाड़ी काफी देर तक ट्रैफिक में फंसी रही. घंटों इस दूल्हे को रास्ता साफ होने का इंतजार करना पड़ा.
पुलिस ने दूल्हे और बारातियों को जाम से निकाला
जाम में फंसने के बाद बारात के सामने शादी के समय पर पहुंचने की चिंता खड़ी हो गई. स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला और दूल्हे की गाड़ी समेत बारात को दूसरे रास्ते से आगे रवाना किया. पुलिस की मदद से बारात को जाम वाले रास्ते से निकालकर शादी के लिए भेजा गया.
दरअसल, पंजाब बंद के दौरान टांडा समेत कई इलाकों में सिख संगठनों की ओर से हाईवे पर जाम लगाया गया.बंद के चलते सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और कई जगहों पर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला. यही कारण है कि दूल्हे को लंबे समय तक अपनी शादी स्थल तक पहुंचे के लिए रास्ता देखना पड़ा.
बंद के दौरान शिक्षक संस्थान, कारोबार और ट्रांसपोर्ट भी पूरी तरह बंद रहे. कमर्शियल, सोशल और एजुकेशनल संस्थानों के साथ दुकानें और रेहड़ी-पटरी की गतिविधियां भी बंद रखी गईं. इसके अलावा सार्वजनिक और निजी ट्रांसपोर्ट सेवाओं पर भी बंद का असर देखने को मिला.
- जीवन सूक्त : दीर्घकालिक सफलता के लिए साथ रखिए धैर्य, प्रतीक्षा और निरंतरता – संदीप अखिल
- Navratri Day 2 : नवरात्रि के दूसरे दिन होती है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें पूजा विधि और मंत्र
- 12 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- CJI सूर्यकांत ने INDIA ब्लॉक के नेताओं से मिलने से किया इनकार, SC मार्च से पहले विपक्ष को लगा बड़ा झटका
- Bihar Morning News: जदयू कार्यलय में जनसुनवाई, भाजपा का सहयोग कार्यक्रम, कांग्रेस का ‘हल्लाबोल’

