चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। एक विशेष वीडियो संदेश के जरिए प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जो अपने प्रत्येक नागरिक को 10 लाख रुपये तक के सालाना कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान कर रहा है। उन्होंने लोगों से इस योजना के खिलाफ फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार और पंजाब विरोधी ताकतों की अफवाहों से सावधान रहने की अपील भी की।
मुख्यमंत्री ने इस पहल को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए स्पष्ट किया कि इस योजना का उद्देश्य राज्य के हर नागरिक, विशेषकर जरूरतमंद वर्गों को बिना किसी वित्तीय बोझ के विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा, “अब पंजाब के हर परिवार के पास साल भर में 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कराने का अधिकार है। इससे आम जनता पर चिकित्सा के भारी खर्च का बोझ कम होगा।”
सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी भी दायरे में
योजना की पहुंच को विस्तार देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के सभी आम परिवारों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी भी इस स्वास्थ्य कार्ड के पात्र होंगे। इसके तहत सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।

कैसे बनवाएं कार्ड : प्रक्रिया हुई आसान
मुख्यमंत्री ने योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण की जानकारी भी साझा की। नागरिक अपना स्वास्थ्य कार्ड इन माध्यमों से बनवा सकते हैं:
- नजदीकी सुविधा केंद्र: पास के किसी भी सरकारी सुविधा केंद्र पर जाकर।
- कॉमन सर्विस सेंटर (CSC): सीएससी सेंटरों के माध्यम से पंजीकरण।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: आधार कार्ड और वोटर कार्ड का उपयोग करके घर बैठे ऑनलाइन आवेदन।
- तमिलनाडु में ‘AI घोटाले’ का आरोप: सरकारी लाइब्रेरी में खरीदी गईं फर्जी किताबें, मंत्री ने बताया भारत का पहला AI स्कैम
- ‘बेटे को चाहिए पिता का नाम’, 23 साल पुराने मामले में जेनी ने फिर उठाई CBI जांच की मांग
- भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ अदालत पहुंचे धनबाद के मिथुन यादव, धार्मिक भावना आहत करने का आरोप
- CG में 2.23 करोड़ का गांजा जब्त, पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर में मिले 6 नंबर प्लेट
- Motorola Razr Flex जल्द होगा लॉन्च! मिलेगा 12GB RAM और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, लीक हुए फीचर्स ने बढ़ाई चर्चा
