चंडीगढ़. पंजाब की महिलाओं को रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बडा तोहफा देने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ की अगली किस्त रक्षा बंधन के मौके पर जारी की जाएगी. सरकार के इस ऐलान के बाद योजना से जुड़ी महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है.
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि महिलाओं को
आर्थिक रूप से मजबूत देना इस योजना का उद्येश्य है.योजना के तहत अब तक 7 लाख से ज्यादा नई महिलाएं अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है. इस योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है. अगली किस्त रक्षा बंधन के अवसर पर जारी करने का ऐलान किया गया है. इससे योजना के पात्र लाभार्थियों को आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है. सरकार की ओर से भुगतान की प्रक्रिया को लेकर आगे की जानकारी भी जारी की जा सकती है.
मावां-धीयां सत्कार योजना पंजाब सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं में से एक है. मुख्यमंत्री के अनुसार इस योजना से कई महिलाओं को मदद मिली है और उनका आत्मविकास बढ़ा है.
सरकार का उद्देश्य इसके माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता देना और उनके सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है. योजना में नई महिलाओं के बड़े पैमाने पर रजिस्ट्रेशन करवाया है, जिसके बाद योजना का दायरा और बढ़ गया है.
- हाथी का आतंक: चाचा को कुचलकर उतारा मौत के घाट, भतीजे ने ट्रक के नीचे छिपकर बचाई जान
- पन्ना में खूंखार कुत्तों का आतंक: दो घंटे में एक दर्जन से ज्यादा घायल, बुजुर्ग का अंगूठा काटा; पोते को बचाने गई दादी का मांस नोचा
- हड़ताल के बीच बड़ी कार्रवाई: 141 पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस, दो निलंबित
- उमर अब्दुल्ला सरकार पर संकट के बादल! NC के 25 असंतुष्ट विधायकों का 14 दिन का अल्टीमेटम, समर्थन वापसी की चेतावनी
- Haryana Top News : राष्ट्रपति मुर्मू ने कुरुक्षेत्र में मनाई हीरक जयंती, रत्नावली महोत्सव की तैयारी, भाजपा की पदयात्रा, नितिन नबीन और बड़े नेता हुए शामिल समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…

