चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार आगामी 22 जून (सोमवार) को एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक करने जा रही है। यह बैठक दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी। हालांकि, अभी तक इस बैठक का आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि चुनावी वर्ष के नजदीक आते देख (मान सरकार के कार्यकाल के अब लगभग 6 महीने बाकी हैं) सरकार कई जनहितकारी और बड़े फैसलों पर मुहर लगा सकती है। दूसरी ओर, पंजाब की मौजूदा सियासी हलचल के बीच इस कैबिनेट बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
इस बैठक में जिन प्रमुख मुद्दों और योजनाओं पर अंतिम फैसला होने की उम्मीद है उसमें पंजाब सरकार अपनी महत्वाकांक्षी ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ शामिल है। इसके लिए वित्त विभाग द्वारा इस योजना का वित्तीय लाभ 1 जुलाई से शुरू करने के लिए आखिरी चरण की तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। सरकार इस राशि का भुगतान तिमाही या छमाही आधार पर करने के विभिन्न विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर रही है। इस फैसले के तहत योग्य लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में एडवांस राशि के साथ-साथ अप्रैल महीने से बनने वाली बकाया रकम भी सीधे ट्रांसफर की जा सकती है।
इसके अलावा मान सरकार अनुसूचित जाति के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुफ्त कौशल प्रशिक्षण कोर्स शुरू करने जा रही है। रोजगार आधारित इन दो विशेष कोर्सों की ट्रेनिंग 1 जुलाई से लुधियाना और जालंधर में शुरू होगी। ट्रेनिंग के दौरान युवाओं को मुफ्त आवास (रहना), खाना, ट्रेनिंग किट और राष्ट्रीय स्तर का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। युवाओं से किसी भी तरह की कोर्स फीस नहीं ली जाएगी, इसका पूरा खर्च पंजाब सरकार खुद वहन करेगी।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इसको लेकर कहा है कि यह पहल युवाओं को रोजगार के लिए जरूरी हुनर से लैस करने और उनके परिवारों को आर्थिक स्थिरता प्रदान करने में बेहद मददगार साबित होगी।
- ‘खाद की भरमार’ या सिर्फ दावों की फुहार? आगरा की सड़कों पर किसान कांग्रेस और पुलिस में तीखी झड़प, जानें मामला
- भारत-जिम्बाब्वे मैच में महिलाओं के लिए रहेगी निःशुल्क एंट्री, CM साय ने जताई प्रसन्नता, बोले- ‘हमारी बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी अवसर’
- जैनम मानस भवन में 14 से 19 अक्टूबर तक सजेगी ‘रंगीलो रास गरबा’ की महफिल, पारंपरिक ड्रेस अनिवार्य, बॉलीवुड गानों पर रहेगी रोक
- न मूर्ति, न प्रतिमा, इस शक्तिपीठ में पालने की होती है पूजा, नवरात्रि में नवविवाहित जोड़े मांगते हैं विशेष आशीर्वाद….
- घी के डिब्बे में जहर: नंद कृष्णा, मधुसूदन और ब्रजवासी समेत 6 ब्रांड्स फेल, खरीदने से पहले चेक कर लें ये ‘बैच नंबर’

