चंडीगढ़। पंजाब में मौजूदा राजनीतिक सरगर्मी के बीच आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में कैबिनेट की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। यह बैठक दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित की जाएगी। चूंकि मान सरकार इस समय अपने कार्यकाल के आखिरी चरण में है, इसलिए इस बैठक को राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में बेहद खास माना जा रहा है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक राज्य के विकास, रोजगार और जन कल्याण से जुड़े कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है।
इन बड़े मुद्दों और योजनाओं पर टिकी हैं सबकी नजरें
मावां-धियां सत्कार योजना पर लग सकती है मुहर
बैठक में सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ को लेकर अहम चर्चा हो सकती है। सरकार इस योजना का लाभ 1 जुलाई से देने के लिए तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही एलान कर चुके हैं कि तीन महीने की सत्कार भत्ता राशि (एकमुश्त किस्त) 1 जुलाई को ही लाखों महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर कर दी जाएगी।
अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए मुफ्त कौशल प्रशिक्षण
पंजाब सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के लिए एक विशेष मुफ्त रोजगार-आधारित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी में है। इसके तहत 1 जुलाई से लुधियाना और जालंधर में दो विशेष कोर्स शुरू किए जाएंगे। प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को मुफ्त रहने-खाने की सुविधा, ट्रेनिंग किट और राष्ट्रीय स्तर का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसका पूरा खर्च सरकार उठाएगी।

रोजगार और कर्मचारियों को लेकर बड़े फैसले की उम्मीद
पिछली कैबिनेट बैठक में सरकार ने बेरोजगार शिक्षकों के खाली पदों को भरने का बड़ा फैसला किया था। उम्मीद जताई जा रही है कि चुनावी मोड़ में आ चुकी मान सरकार इस बार भी युवाओं, कर्मचारियों और आम जनता को लुभाने वाले कई नीतिगत फैसलों का ऐलान कर सकती है।
- बस एक कॉल से होगी हेल्प! नेपाल में फंसे UP के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, CM योगी ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
- अनाथ युवती से रिश्वत और डर्टी चैट करने वाला पटवारी सस्पेंड! खबर का बड़ा असर; होटल बुलाने का लगा था आरोप
- रायपुर के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: खाना खाते ही 3 बेटियों की मौत; इंदौर से शव लाते समय तीसरी ने रास्ते में तोड़ा दम!
- BJP मुख्यालय में सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बैठाने 11 घंटे तक चली मैराथन बैठक, कई जिलों से सामने आई खुलकर नाराजगी
- घोषणा पर सियासी घमासानः सपा के महिलाओं को 40 हजार रुपए देने वाले ऐलान को केशव मौर्य ने बताया छलावा, अखिलेश को लेकर कह दी बड़ी बात


