चंडीगढ़। पंजाब में चौकने वाली खबर समाने आई है, जिसमें चोरों ने पुलिस वाले के घर को भी नहीं बख़्श और चोरी कर लाखों के समान को गायब कर फरार हो गया. पुलिस के एक इंस्पेक्टर के घर से चोर ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने, घड़ियां और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए. चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी भी चैक किया जा रहा है.
यह मामला सेक्टर-23 स्थित सरकारी क्वार्टर में रहने वाले राजवंत सिंह के घर का है. उन्होंने ने बताया कि वह पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस विंग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है. उनका कार्यालय मोहाली के सेक्टर-77 स्थित में हैं, शाम को परिवार के साथ अपने पैतृक गांव गए थे. सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब वापस लौटे तो देखा कि सरकारी क्वार्टर का जाली वाला दरवाजा और मुख्य दरवाजा खुला हुआ था, जबकि में गेट का का ताला गायब था. घर के अंदर जाकर देखा तो कमरों की अलमारियां, बेड और रसोई की अलमारियां खुली हुई थीं तथा पूरा सामान बिखरा पड़ा था।
जांच करने पर पता चला कि घर से करीब आठ ग्राम वजन की दो सोने की खानदानी अंगूठियां, करीब आधा तोला चांदी की चेन (ब्रैसलेट), डेढ़ तोला चांदी की झांझर, दो कलाई घड़ियां और दो बेडशीट चोरी हो चुकी थीं. सूचना मिलने पर सेक्टर-22 पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची. आसपास के सीसीटीवी की जांच की जा रही है.
- स्वच्छता अभियान की खुली पोल : रामसागर तालाब में जा रहा घरों का गंदा पानी, नहर में भी अवैध कब्जा
- फूलों की घाटी ने तोड़े पर्यटन के सारे रिकॉर्ड, इस सीजन पहुंचे 35 हजार से ज्यादा सैलानी
- शिमला में भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे सहित 5 की मौत, CM सुक्खू ने घटना पर दुख जताया
- सुरक्षाबलों को जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, विस्फोटक और हथियार बरामद
- Naagin New Season: एकता कपूर की नई नागिन होंगी श्रुतिका अर्जुन! ‘बिग बॉस 18’ से मिली थी पहचान

