अमृतसर. अस्पताल से छुट्टी मिलने के कुछ घंटे बाद ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धान की फसल की खरीद प्रबंधन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में पंजाब के मुख्य सचिव, मंत्री लालचंद कटारूचक्क, और कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां मौजूद थे. साथ ही, विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी इस बैठक में भाग लिया.
बैठक के बाद, लालचंद कटारूचक्क ने बताया कि 1 अक्टूबर से शुरू हो रही फसल की सरकारी खरीद को लेकर चर्चा हुई. उन्होंने बताया कि 185 लाख मीट्रिक टन फसल आने की संभावना है, जिसके लिए 121 मंडियों को सक्रिय किया गया है, और 23 अस्थायी मंडियां भी स्थापित की जाएंगी ताकि खरीद में कोई समस्या न आए. उन्होंने दावा किया कि बारदाने की पूरी व्यवस्था कर ली गई है.

मुख्यमंत्री ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मंडियों का दौरा करें और किसानों को अपील की है कि वे अपनी फसल सही तरीके से लाएं ताकि 24 घंटे के भीतर खरीद हो सके और उन्हें किसी समस्या का सामना न करना पड़े. कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि मुख्यमंत्री ने यह बैठक इसलिए बुलाई ताकि फसलों की खरीद में कोई अड़चन न आए.
- रिहायशी इलाके में पटाखों का अवैध भंडारण, पुलिस ने छापेमारी कर 8.56 लाख के पटाखे किए जब्त, आरोपी गिरफ्तार
- पानीपत में बाइक को टक्कर के बाद फायरिंग, जान बचाने खेत में भागे चाचा-भतीजा
- डिप्टी CM जगदीश देवड़ा के OSD रहे अधिकारी पर गिरी गाज! 1 करोड़ रुपये रिश्वत के आरोपों में दीपम रायचुरा निलंबित
- UP Board Exam Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइमटेबल जारी! 5 फरवरी से इम्तिहान, चेक करें पूरा शेड्यूल
- नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत
