चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. प्रोजेक्ट ‘जीवनजोत’ के तहत राज्यभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 39 बच्चों को भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू किया गया. यह एक बड़ा आंकड़ा है जब बच्चों को सरकार ने नई दिशा दी है. इस अभियान के तहत अलग-अलग समय में 195 हॉटस्पॉट की जांच करते हुए 82 विशेष रेड की गईं. रेस्क्यू किए गए सभी बच्चों को संबंधित बाल कल्याण समितियों के समक्ष पेश किया गया. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार राज्य में भिक्षावृत्ति, नशामुक्ति और अपराधों को खत्म करने पर जोर दे रहे हैं.
इस बारे में डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मान सरकार हर बच्चे को भिक्षावृत्ति, शोषण और असुरक्षा से मुक्त कर सुरक्षित बचपन देने के लिए प्रतिबद्ध है. बच्चों को केवल सड़कों से हटाना ही सरकार का उद्देश्य नहीं है, बल्कि उन्हें शिक्षा, पोषण, सुरक्षा और सम्मान के साथ समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी अभियान का अहम हिस्सा है. भिक्षावृत्ति रोकने के लिए किए गए रेस्क्यू में बच्चों के दस्तावेज और पारिवारिक पहचान सत्यापित करने के बाद 27 बच्चों को मौके पर ही उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया. वहीं 12 बच्चों को फिलहाल बाल गृहों में सुरक्षित रखा गया है. इन बच्चों को परिवार के साथ संबंध और पहचान की पूरी पुष्टि होने के बाद ही स्वजन को सौंपा जाएगा, ताकि बच्चों के सर्वोत्तम हित और सुरक्षा से किसी तरह का समझौता न हो.
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त कराए गए बच्चों के पुनर्वास और शिक्षा पर भी विभाग ने काम शुरू कर दिया है. छह बच्चों के स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू की गई है. वहीं छह अन्य बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों से जोड़ने की कार्रवाई चल रही है. इससे इन बच्चों को पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और समुचित विकास का लाभ मिल सकेगा.
- करवा चौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ बताने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सफाई, महिलाओं से कहा- 1 दिन व्रत रखती हैं, बाकी 364 दिन पतियों को ताने नहीं मारने चाहिए
- UP Election 2027: यूपी फतह के लिए भाजपा का ‘मिशन बूथ’ तैयार! PDA के लिए बना यह सीक्रेट माइक्रो-प्लान
- आलेख: गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव
- Haryana Top News : रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, 259 बसों का संचालन बंद, SIR की समयसीमा फिर बढ़ी, दिल्ली की रैली में हरियाणा से पहुंचेंगे एक लाख लोग, अमित शाह के दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : फाइनल में पहुंची संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, सेमीफाइनल में न्यायधानी नाइट्स को 6-3 से हराया

