बठिंडा. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है. पूरे पंजाब में यह खबर आग की तरह फैल गई है. यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है जो खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा के नाम से भेजा गया है. ई-मेल में मुख्यमंत्री भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इसके अलावा बठिंडा के कोर्ट परिसर के अलावा शहर के डीएवी, सिल्वर ओक्स आदि स्कूलों को भी उड़ाने संबंध ई-मेल भजी गई है.
भेजे गए ई-मेल में मुख्यमंत्री भगवंत मान की तुलना पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह से करते हुए 5 सितम्बर को बठिंडा में उनकी हत्या करने की धमकी दी गई है. ई-मेल में पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को मारने वाले दिलावर सिंह का जिक्र भी किया गया है. धमकी भरी ई-मेल मिलने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया. मुख्यमंत्री भगवत मान की सुरक्षा को लेकर एहतियात बरती जा रही है.
कोर्ट को करवाया गया खाली
धमकी के बाद कोर्ट व स्कूलों को खाली करवाया गया. पुलिस ने अदालत परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच की. इसके अलावा पुलिस ने स्कूलों में पहुंचकर भी पड़ताल की. धमकी भरी ई-मेल मिलते ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया व पुलिस की विभिन्न टीमों को संबंधित स्थलों की ओर रवाना किया गया. पुलिस की एंटी साबोताज टीमों ने उक्त सभी जगहों पर जांच की. इंस्पैक्टर रविंदर संधू ने बताया कि ई-मेल आने के बाद पुलिस द्वारा सभी स्थलों की गहन जांच की गई है व किसी भी प्रकार की कोई अपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई.
पुलिस द्वारा इसके बावजूद सतर्कता बरती जा रही है. इसके साथ ही धमकी भरी ई-मेल के सोर्स की भी जांच की जा रही है ताकि मेल भेजने वाले का पता लगाया जा सके. गौरतलब है कि गत दिनों बठिंडा देहाती के कई इलाकों में दीवारों पर भी खालिस्तान समर्थक तथा दिलावर ङ्क्षसह के समर्थन में नारे लिखे गए थे. इसकी भी जांच में पुलिस जुटी हुईं है.
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

