पंजाब। पंजाब में लगातार धमकियां का सिलसिला चल रहा है. ईमेल के जरिए इसके पहले भी कई ऐसी धमकियां मिली है जिसमें स्कूलों और सरकारी इमारत को निशाना बनाने की बात लिखी हुई थी लेकिन इस बार बड़ी खबर यह है कि ठीक 15 अगस्त के पहले एक ऐसा ईमेल आया है जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल को निशाना बनाने के लिए धमकी दी गई है. इस मेल के आने के बाद पूरे पंजाब में हड़कंप मच गया है वहीं सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट में है.
चंडीगढ़ में एक बार फिर धमकी भरे ईमेल से पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. खबर है कि अज्ञात हमलावरों ने ईमेल के ज़रिए पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी है. धमकी भरे इस ईमेल में कई प्रमुख सरकारी संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों को बम से उड़ाने की बात कही गई है. ईमेल में लुधियाना जिला अदालत, पंजाब विधानसभा और राज्य के अन्य अति-संवेदनशील स्थानों पर तय समय पर विस्फोट करने का दावा किया गया है. इतना ही नहीं पत्र/ईमेल में खासकर स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के आसपास बड़े आतंकी हमलों को अंजाम देने की धमकी दी गई है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस और तमाम खुफिया/सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हाई अलर्ट पर आ गई हैं.
बढ़ाई गई सुरक्षा
आपको बता दें कि हालात को देखते हुए राज्य के विशिष्ट स्थलों और सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है तथा डॉग स्क्वॉड व बम निरोधक दस्तों द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस की साइबर सेल टीम धमकी भरे ईमेल का आईपी (IP) एड्रेस और सोर्स ट्रेस करने में जुटी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह किसी असामाजिक तत्व की शरारत है या किसी आतंकी संगठन की साजिश. वही हर शहरों की सीमा में अतिरिक्त बल तैयाना है जो हर मूवमेट में ध्यान रखे हुए हैं. आने जाने वाले गाड़ियों की भी खास चेकिग की जा रही है.
- वाराणसी में करणी सेना का बड़ा बवाल! प्रदर्शन से पहले हिरासत में सैकड़ों कार्यकर्ता, भारी पुलिस बल तैनात
- Shardiya Navratri 2026: पांडवों ने की थी यहां मां की गुप्त साधना! नवरात्रि पर जानिए नलखेड़ा के प्रसिद्ध बगलामुखी शक्तिपीठ का पूरा इतिहास
- एक साल की मेहनत, 40 गांवों का हुनर! बस्तर दशहरा के रथ की रस्सी की अनोखी कहानी
- PMCH में टावर-3 का हुआ भव्य उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री निशांत बोले – सुधर रही राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था
- वित्तीय समावेशन योजनाओं से लोगों को जोड़ने 21 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक चलेगा विशेष अभियान, ग्राम पंचायत से लेकर नगरीय निकाय पर लगेंगे विशेष शिविर

