चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि 25 जून के बाद योजना में पंजीकरण कराने वाली पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1 अगस्त को तीन महीने की आर्थिक सहायता एक साथ भेजी जाएगी। इस भुगतान में जुलाई, अगस्त और सितंबर की किस्त शामिल रहेगी।
सरकार के मुताबिक, जिन महिलाओं ने 25 जून तक आवेदन किया था, उन्हें पहले ही तीन महीने की अग्रिम राशि जारी की जा चुकी है। वहीं, बाद में आवेदन करने वाली महिलाओं को दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होने के बाद योजना का लाभ मिलेगा। राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी और मोबाइल पर इसकी सूचना भी भेजी जाएगी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस योजना की शुरुआत 1 जुलाई को संगरूर जिले के धूरी से की थी। योजना के शुभारंभ के दौरान सामान्य वर्ग की महिलाओं के खातों में 3,000 रुपये, जबकि अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं के खातों में 4,500 रुपये की पहली किस्त भेजी गई थी। अब तक 36 लाख से अधिक महिलाएं इस योजना के लिए पंजीकरण करा चुकी हैं।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं भी इस योजना का लाभ लेती रहेंगी। यानी सामाजिक सुरक्षा पेंशन के साथ उन्हें इस योजना की सहायता राशि भी मिलेगी।
राज्य सरकार का दावा है कि इस योजना के माध्यम से पंजाब की करीब 97 प्रतिशत महिलाओं को लाभ मिलेगा। योजना के सफल संचालन के लिए सरकार ने 9,300 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।
- ChatGPT जैसा होगा रोबोट्स का अंदाज! इंसाओं की तरह करेंगे बात, Spirit AI कर रही बड़ी तैयारी
- Jharkhand News: CM हेमंत सोरेन की आज कोर्ट में पेशी, बड़गाई जमीन मामले में 4 बजे तक होना होगा पेश, आरोप गठन पर होगी कार्रवाई
- Share Market Rally : 7 दिन की बिकवाली के बाद FII बने खरीदार, जानिए तेजी की 5 वजहें
- हूतियों की PAK और तुर्की को खुली चेतावनी, कहा- सऊदी अरब साथ देने पर कड़ा जवाब मिलेगा
- कन्हैया कुमार से राहुल गांधी नाराजः DUSU छात्रसंघ चुनाव में ABVP के हाथों मिली हार से बौखलाए, कन्हैया और NSUI अध्यक्ष पर गिरेगी गाज



