मोहाली. पंजाब में एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है। मेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मोहाली स्थित PCA क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इसके बाद से पंजाब में हाई अलर्ट है. सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं. धमकी भरा ई-मेल सामने आने के बाद मुख्यमंत्री से जुड़े स्थानों और PCA स्टेडियम समेत कई अहम जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यहां आने जाने वालों पर खास नजर रखी गई है और पुलिस बल तैनात है.
जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 10:20 मिनट पर मुख्यमंत्री कार्यालय की ई-मेल आईडी पर धमकी भरा मेल भेजा गया. मेल में साफ कहा गया है कि 13 सितंबर तक PCA स्टेडियम में क्रिकेट मैच देखने न जाया जाये. मौके की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी. धमकी मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें अलग-अलग स्थानों पर पहुंचीं और तलाशी अभियान चलाया. PCA स्टेडियम और मुख्यमंत्री से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है.
शेरे पंजाब क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज
बताया जा रहा है कि मोहाली में PCA स्टेडियम में हाल ही में पंजाब सरकार की ओर से IPL की तर्ज पर आयोजित शेरे पंजाब क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ है. ऐसे में धमकी भरे ई-मेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट में हैं फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल के स्रोत की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

