चंडीगढ़ . पंजाब के लोगों के लिए ध्यान देने वाली खबर है, अगर आपको किसी सरकारी दफ्तर में कोई काम निपटाना है या तो फिर बैंक से किसी तरह का लेनदेन करना है तो उसे आप 1 तारीख तक निपटा लीजिए क्योंकि आने वाले दो दिन बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
पंजाब सरकार ने आगामी त्योहारों को लेकर 2 दिनों के छुट्टियों का एलान किया है। इस आदेश के अनुसार 2 और 3 अक्टूबर (बुधवार और गुरुवार) को सरकारी छुट्टी रहेगी, जिसके कारण सभी सरकारी ऑफिस और स्कूल, बैंक बंद रहेंगे।

आपको बता दें की 2 अक्तूबर को गांधी जयंती है और 3 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती और नवरात्रि कलश-स्थापना है, जिसको ध्यान में रख कर छुट्टी का यह आदेश जारी किया गया है।
- रिहायशी इलाके में पटाखों का अवैध भंडारण, पुलिस ने छापेमारी कर 8.56 लाख के पटाखे किए जब्त, आरोपी गिरफ्तार
- पानीपत में बाइक को टक्कर के बाद फायरिंग, जान बचाने खेत में भागे चाचा-भतीजा
- डिप्टी CM जगदीश देवड़ा के OSD रहे अधिकारी पर गिरी गाज! 1 करोड़ रुपये रिश्वत के आरोपों में दीपम रायचुरा निलंबित
- UP Board Exam Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइमटेबल जारी! 5 फरवरी से इम्तिहान, चेक करें पूरा शेड्यूल
- नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत

