चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में लगातार चल रही बगावत के बीच आखिर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुट की शनिवार को पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के साथ बैठक तय हो गई है। इस बैठक में कई अहम निर्णय हो सकते हैं। वही भूपेश ने यह भी साफ कह दिया है कि पार्टी में अनुशासनहीनता करने वाले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसे कांग्रेस द्वारा बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
आपको बता दें कि पिछले पांच दिनों से बघेल चंडीगढ़ में कांग्रेस नेताओं से मिल रहे थे, जबकि चन्नी गुट ने दूरी बनाई हुई थी। शुक्रवार को भी बघेल ने विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की उपनेता अरुणा चौधरी से मुलाकात की।
बघेल ने कहा दो टूक
भूपेश बघेल से लगातार चन्नी गुट के समर्थक पार्टी के इन निर्णय पर विचार करने का अनुरोध कर रहे हैं, लेकिन हाईकमान के सख्त रुख के कारण चन्नी और उनके समर्थक नेता अब बैठक के लिए राजी हो गए हैं। बघेल ने भी स्पष्ट किया है कि हाईकमान का फैसला किसी भी कीमत पर नहीं बदलेगा।
यह होंगे बैठक में शामिल
जानकारी मिली है कि चन्नी गुट की बघेल के साथ बैठक शनिवार सुबह 11 बजे विधायक राणा गुरजीत सिंह के आवास पर होगी। इसमें चन्नी, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के अतिरिक्त नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा भी शामिल होंगे।
- बिना ट्रांजिट रिमांड दूसरे राज्य से आरोपी को नहीं ला सकती पुलिस, हाईकोर्ट ने हिरासत को बताया गैरकानूनी
- 2027 के महासमर की बिसात: दिल्ली में उत्तराखंड BJP कोर ग्रुप की महाबैठक आज, नड्डा-संतोष देंगे जीत का गुरुमंत्र
- आखिर किस ‘मेहरबानी’ से अटका तबादला? 24 अप्रैल को आया था ट्रांसफर ऑर्डर, फिर भी क्यों रिलीव नहीं हुए रेहटी TI
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना जमीन के उपयोग पर नहीं लगाई जा सकती रोक
- “15 साल से साथ हैं…”, CM योगी से मुलाकात के बाद भावुक दिखे फ्लिपकार्ट CEO, बताया आगे का मास्टर प्लान


