चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह खत्म होने का नाम ने नहीं ले रही है. लंबे मंथन और हाईकमान से मंजूरी के बाद जैसे एक जुलाई को पंजाब में आगामी विधानसभा-2027 चुनाव को लेकर चुनाव समितियों की घोषणा हुई, लेकिन इस घोषणा के बाद पंजाब कांग्रेस दो गुटों में बंट गया. इस विवाद को निपटाने के लिए कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल पंजाब पहुंच कर सभी को समझाने और मतभेद को खत्म करने की कोशिश करे जो नाकाम हुई. शनिवार को भूपेश और चन्नी गुट की बैठक दो घंटे तक चली, लेकिन बैठक में भी प्रदेश पर प्रभारी चन्नी का चक्रव्यूह नहीं तोड़ पाए और दिल्ली लौट गए.
आपको बता दें कि हाईकमान के फैसले को ही चुनौती देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कई सांसदों, पूर्व मंत्रियों और विधायकों के साथ बगावत शुरू कर दी. इसके बाद मामले को सुलझाने के लिए पंजाब कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल को चंडीगढ़ भेजा गया. छह दिन तक उन्होंने चंडीगढ़ में पार्टी नेताओं के साथ मंथन किया. पांच दिनों तक दूरी बनाकर रखे बागी चन्नी गुट शनिवार को बैठक में पहुंचा भी लेकिन तेवर तीखे ही रहे. बघेल ने पहले दिन से भरोसा दिलाया था कि कांग्रेस के सभी नेता जल्द एक मंच पर होंगे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके.
शनिवार को बागी गुट के दो घंटे तक चली बैठक में भी वह चन्नी का चक्रव्यूह नहीं तोड़ पाए और दिल्ली लौट गए. कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह के घर हुई इस बैठक में भी कांग्रेस की गुटबाजी साफ तौर पर दिखाई दी. चन्नी गुट संगठन में किए बदलाव के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग पर अड़ा रहा. प्रदेश प्रभारी ने बागी नेताओं की बात हाईकमान तक पहुंचाने की बात तो की है लेकिन साथ साफ किया है कि फैसला नहीं बदलेगा. ऐसे में गुटबाजी पर जल्द विराम नहीं लगा तो 2022 विधानसभा चुनाव जैसा परिणाम 2027 में दोहरा सकता है.
सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा, बेटे को न्याय मिलेचुन्नी गुट की बैठक में दिवंगत गायक सिद्धू मुसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने भी वड़िंग की कार्यशैली पर सवाल उठाए। सूत्रों अनुसार उन्होंने बघेल से कहा कि उन्होंने अपना बेटा खोया है,लेकिन कांग्रेस को हारते हुए नहीं देखना चाहते। उन्होंने कहा कि उन्हें टिकट मिले या ना मिले, उनकी प्राथमिकता केवल उनके बेटे के हत्या मामले में न्याय दिलाना है।
- TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- मध्यप्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में विभागीय परीक्षा लागू करने कर रहे विचार
- ड्यूटी के दौरान बड़ा हादसा: आगरा-झांसी रेल खंड पर झेलम एक्सप्रेस ने ली रेलवे JE की जान, महकमे में मचा कोहराम
- गंजबासौदा के जयस्तंभ चौक पर किन्नरों का 2 घंटे हंगामा; दो ने खाई चूहामार दवाई, पुलिस बनी रही तमाशबीन
- ‘मुमताज’ ने ‘मनीष’ बनकर युवती को फंसाया, बीच सड़क पर धुनाई; VIDEO वायरल
- CG Teacher Transfer: बड़े पैमाने पर शिक्षकों का तबादला, आपसी सहमति से हुआ ट्रांसफर, देखें जंबो लिस्ट…


