चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में चल रहे घमासान के बीच अहम खबर सामने आई है, जिसमें पंजाब में विधानसभा चुनावी रणनीति को लेकर बड़ी बैठक होने वाली है. खबर है कि प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक बुलाई है. इस बैठक में चुनाव समिति के सभी सदस्यों के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री, सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को भी बुलाया गया है.
माना जा रहा है कि बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा होगी. अब सभी के मन में एक सवाल है की क्या इस बैठक में नाराज चन्नी गुट शामिल होगा या नहीं. चर्चा पर अगर गौर करें तो चन्नी और उनके समर्थकों की नाराजगी अभी खत्म नहीं हुई है, ऐसे में यह भी सुनाई दे रहा है कि शायद यह गुट बैठक से नदारत रहे,बहरहाल यह तो कल ही पता चलेगा कि दिल्ली से लौटने के बाद चन्नी पार्टी को लेकर क्या रवैया रहता है.
चन्नी को बनाया गया था चुनवा समिति का अध्यक्ष
कांग्रेस हाईकमान ने एक जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया था, हालांकि चन्नी ने शुरुआत में यह जिम्मेदारी स्वीकार करने से इनकार कर दिया था. चन्नी समर्थक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पद पर बनाए रखने के फैसले से नाराज थे और नेतृत्व परिवर्तन की मांग कर रहे थे.
बाद में दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता विपक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के स्तर पर हुई बैठकों के बाद हाईकमान ने स्पष्ट कर दिया कि प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कोई बदलाव नहीं होगा.इसके बाद चन्नी गुट बैकफुट पर आ गया और सार्वजनिक रूप से पार्टी के फैसले को स्वीकार किया.
- 5000 US सोल्जर के साथ जहाज अब्राहम लिंकन पहुंचा थाईलैंड, पटाया में हो गयी रेड तेज, जाने पूरी बात
- JSSC CGL: नौकरी बची तो वेतन पर फंसा पेंच, 1932 कर्मियों की बढ़ी चिंता, 15 सितंबर को हाईकोर्ट में होगा फैसला
- आईएएस आर सी मीणा का जलवा: बेटी IPS, बेटा-बहू IAS, सब गुजरात कैडर में
- पटना के दीदारगंज में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, थानेदार के साथ आरोपी की फोटो आई सामने
- जम्मू-कश्मीर में 2863 सरकारी पदों पर भर्ती: 8वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन, जानें सभी जरुरी डिटेल्स



