चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस भी जोर मारती नजर आ रही हैं. इसे और तेजी देने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगले 10 दिनों के भीतर पंजाब के दौरे पर आएंगे. खबर है कि चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए राहुल गांधी का यह दौरान बहुत अहम माना जा सकता है.पंजाब दौरे पर राहुल गांधी के साथ अन्य कई कांग्रेस के बड़े नेता भी शिरकत करेंगे.
राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों को लेकर बुधवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की मीडिया कोऑर्डिनेशन टीम ने पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के साथ बैठक की. बैठक के बाद एआईसीसी नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर हरिशंकर गुप्ता ने कहा कि पंजाब में चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.
23 जिलों में मीडिया कॉर्डिनेटर
कांग्रेस पंजाब को लेकर काफी गंभीर होती नजर आ रही है और यहां पर चुनावी रणनीति के लिए हर संभव कोशिश कर रही है जिला स्तर पर कार्य किया जा रहे हैं इसके लिए पंजाब के सभी 23 जिलों में मीडिया कोऑर्डिनेशन के लिए नियुक्तियां की जाएंगी.पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर गुप्ता ने कहा कि चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. सभी राजनीतिक दलों में मतभेद और गुटबाजी होती है, यह कोई नई बात नहीं है. हालांकि उन्होंने माना कि इस तरह के मतभेदों से किसी भी पार्टी को नुकसान हो सकता है.
चुनाव के होंगे प्रमुख मुद्दे
हरिशंकर गुप्ता ने कहा कि चुनाव में कई मुद्दों पर काम किया जाएगा. इसमें पंजाब में बढ़ते नशे की समस्या, शिक्षा, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और सुरक्षा जैसे मुद्दे कांग्रेस के प्रमुख एजेंडे में रहेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान एक बार जो फैसला लेता है, उसमें बदलाव नहीं किया जाता. इससे संकेत है कि पार्टी अब चुनावी संगठन को अंतिम रूप देकर सीधे चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है.
- स्वाइन फ्लू पर योगी सरकार अलर्ट, सरकारी अस्पतालों में जांच FREE, गंभीर मरीजों के लिए अलग ICU तैयार
- 504 करोड़ के कथित सरकारी फंड घोटाले में CBI की तीसरी चार्जशीट, 6 IAS समेत 19 आरोपी बनाए
- CGPSC घोटाला मामले में ED का खुलासा : पेपर के बदले वसूले गए करोड़ों रुपए, 5 ठिकानों से डिजिटल डिवाइस और अहम दस्तावेज जब्त
- जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ का जलवा, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में अव्वल, प्रदेश के 5 जिले टॉप-10 में शामिल
- पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्टिव, 10 दिन में राहुल गांधी का दौरा; 23 जिलों में मीडिया टीम होगी तैनात



