मोहाली. पंजाब में कांग्रेस में चल रही अंतर्कलह की आंच अब दूसरी पार्टियों तक पहुंच रही है. जहां एक ओर भूपेश बघेल के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने अब मोर्चा खोल दिया है वहीं दूसरी ओर पंजाब कांग्रेस के कुछ नेता इसका ठीकरा आम आदमी पार्टी पर फोड़ते नजर आ रहे हैं, जिन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान करारा जवाब दिए हैं. मान ने कहा है कि दूसरी पार्टी में कुछ भी हो इसका सारा ठीकरा भगवंत मान पर फोड़ा जाता है.
आपको बता दें कि श्री मुक्तसर साहिब में लगे भूपेश बघेल के विवादित पोस्टर को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने बघेल के खिलाफ लगे इन पोस्टरों के लिए सीधे तौर AAP को जिम्मेदार ठहराया है. बाजवा के इन आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कांग्रेस पर तीखा तंज कसा.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी अंदरूनी गुटबाजी तो संभाल नहीं पा रही है. यही कारण है कि अपनी नाकामियों का ठीकरा आम आदमी पार्टी पर फोड़ रही है. मान ने चुटकी लेते हुए कहा, “कुछ भी हो, उसके लिए सीधा आरोप भगवंत मान पर लगा दो.” मुख्यमंत्री मंत्री के इस करारे जवाब की चर्चा पंजाब में खूब हो रही है.
- पत्नी से पूछताछ की तो जेल अधीक्षक को दी लॉरेंस बिश्नोई के नाम की धमकी! हरिद्वार पुलिस ने यूं सिखाया सबक
- PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारियों ने किया बहिष्कार, आदेश वापस नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी
- एमपी बीजेपी में दो नई नियुक्तियां: शिवराज और अजय शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी, सीएम-प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई
- फरीदाबाद में Meta मैनेजर के पिता की मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा
- ‘बेटियों की इज्जत और सुरक्षा से समझौता नहीं’, जमुई की घटना पर खौला खेसारी लाल यादव का खून



