चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी कलह और राहुल गांधी के पंजाब दौरे से पहले गुरुवार को दिल्ली में पार्टी की एक अहम बैठक होने जा रही है. कांग्रेस के इंदिरा भवन में होने वाली इस बैठक में पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा शामिल होंगे. इस बैठक में गुटबाजी को लेकर भी अहम चर्चा हो सकती है.
खबर है कि वेणुगोपाल और पंजाब के प्रभारी भूपेश बघेल समेत पार्टी के कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बैठक में यह कोशिश की जाए कि
पंजाब कांग्रेस को एक किया जाए.
पहले की चर्चा बेनतीजा रही
आपको बता दें कि पिछले करीब दो महीने से प्रदेश कांग्रेस में राजा वड़िंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बीच मतभेद और गुटबाजी को लेकर लगातार चर्चा रही है. ऐसे में पार्टी हाईकमान की कोशिश है कि राहुल गांधी के प्रस्तावित पंजाब दौरे से पहले प्रदेश संगठन में आपसी मतभेदों को कम कर एकजुटता का संदेश दिया जाए. अनुमान यह भी है कि राहुल गांधी के 11 से 13 सितंबर के बीच पंजाब दौरे पर आने की संभावना है.इस दौरान के कार्यक्रम को लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है.
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी

