चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति में फिर से बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. लगातार चल रही चर्चा के बीच खबर है कि पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान का ऐलान कभी भी हो सकता है. बीते दिन कांग्रेस हाईकमान ने नए पंजाब कांग्रेस प्रधान का नाम और बाकी कमेटियों को लेकर फैसला फाइनल कर दिया, जिसके बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस में फेरबदल को लेकर कभी भी फैसला आ सकता है. प्रधान के लिए कुछ नामो की चर्चा अधिक सुनाई दे रही है, जिसके बाद कार्यकर्ताओं में भी यह इंतजार बेहद उत्सुकता भरा हो गया है.
फिलहाल, पंजाब कांग्रेस में प्रधानगी की कतार में सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला के नाम लाइन में चल रहे हैं. दिल्ली में हुई इस मीटिंग के बाद अब पंजाब कांग्रेस के नेताओं और वर्करों की नजरें हाईकमान के अगले कदम पर टिकी हैं. सियासी गलियारों में चर्चा है कि पंजाब कांग्रेस से जुड़े संगठनात्मक फैसलों का ऐलान एक-दो दिन में हो सकता है. हालांकि, यह साफ है कि पार्टी हाईकमान पंजाब को पॉलिटिकल तौर पर अहम राज्य मानता है और आने वाले विधान सभा को ध्यान में रखते हुए हर फैसला सोच-समझकर लेना चाहता है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में हाईकमान क्या फैसला लेता है.
सुखजिंदर रंधावा को प्रधान बनाने वाला लेटर फर्जी
आपको बता दें कि इस इंतजार के बीच कई तरह की झूठी बाते भी उड़ रही है. सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हुआ था, जिसमें कहा गया था कि सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब कांग्रेस का नया प्रधान बनाया जाएगा, लेकिन रंधावा ने बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट करके साफ कर दिया था कि पार्टी की तरफ से ऐसा कोई लेटर जारी नहीं किया गया है और यह फर्जी है. उन्होंने कहा था कि यह उनकी रेप्युटेशन को नुकसान पहुंचाने की एक सोची-समझी साजिश है.
- पानीपत: पेंशन शुरू करवाने के नाम पर मांगी 20 हजार की रिश्वत, डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार
- बिना किसी कट के पास हुई विजय-रश्मिका की Ranabaali, मिला U/A सर्टिफिकेट, जानें रिलीज डेट
- MP में जेल के खाने की क्वालिटी सुधारेगी! बिचौलियों का 2400 करोड़ का कार्टेल खत्म, जेम पोर्टल से होगी खरीदी
- तालाब में मिला लापता महिला का शव, मायके वालों ने जताई मानसिक तनाव की आशंका, पति रहता है केरल
- रात को चेहरे पर ग्लिसरीन लगाकर सोना सही है या नहीं? जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका

