चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में एक बार फिर से बदलाव की चर्चा सुनाई दे रही है, पंजाब में भाजपा का नया प्रधान नियुक्त होने के बाद संभावना है कि पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल हो सकता है. यह चर्चा तब और तेज हो गई जब कांग्रेस हाईकमान ने शुक्रवार को राज्य के कई बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाया है.
दिल्ली में पंजाब की राजनीति को लेकर कांग्रेस कुछ बड़ा बदलाव कर सकती है. खबर है कि पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और वरिष्ठ नेता डा अमर सिंह को बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया गया है, हालांकि इसे लेकर अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पंजाब के इन नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे.

पंजाब कांग्रेस से जुड़े जानकारों की बात माने तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में पूर्व सांसद विजय इंदर सिंगला का नाम सबसे आगे सुनाई दे रहा है वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रताप सिंह बाजवा में से किसी एक नेता को चुनाव अभियान समिति की कमान सौंपी जा सकती है. इसके अलावा जालंधर से विधायक और पूर्व ओलंपियन परगट सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की चर्चा भी तेज है.
अब यह तो समय ही बताएगा कि किसको क्या जिम्मेदारी मिलती है. आपको बता दें कि कांग्रेस में बदलाव की चर्चा सामने आने के साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है. 2027 के चुनाव को लेकर अब पार्टी ने कमान संभाल ली है और इसे लेकर तैयारी तेज है.
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 4 August: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Bihar Morning News : भाजपा की समीक्षा बैठक, कांग्रेस और राजद की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जदयू कार्यालय में जनसुनवाई
- एल्डरमेनों को अपने नगर में नहीं मिला मंच, दूसरे नगर में दिलाई गई शपथ! विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आधा दर्जन से अधिक पार्षद रहे नदारद
- यूपी विधानमंडल में आज पेश होगा अनुपूरक बजट: 70 हजार करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, देखें पूरा मास्टर प्लान!
- CG News: बुक डिपो में लगी भीषण आग, शटर तोड़कर आग बुझाने में जुटी SDRF

